Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

शिष्य की संदिग्ध मौत पर घिरे प्रेमानंद महाराज, बचाव में उतरीं प्रियंका पंडित ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

INT News7 October 2026 at 08:45 am

Priyanka Pandit Cryptic Instagram Story: भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित एक बार फिर चर्चा में हैं. कभी भोजपुरी फिल्मों में अपनी बोल्ड इमेज को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका अब ग्लैमर की दुनिया से दूर भक्ति की राह पकड़ ली है. इसी बीच उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है, जब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत को लेकर विवाद बना हुआ है और आश्रम पर भी सवाल उठ रहे हैं. प्रियंका के इस पोस्ट को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है.

प्रेमानंद महाराज के समर्थन में क्या लिखा?

प्रियंका पंडित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक महिला कथावाचक प्रेमानंद महाराज के समर्थन में बात करती नजर आ रही हैं. वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर भी दिखाई गई है.

View on Instagram

कथावाचक ने कहा कि वक्त चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न हो, प्रेमानंद महाराज लोगों को किशोरी जी के नाम तक ले जाने वाले संत थे और रहेंगे. उन्होंने उनके समर्थन में सूर्य और बादलों का उदाहरण देते हुए कहा कि

'कुछ समय के लिए बादल सूरज को ढक सकते हैं, लेकिन उसकी रोशनी खत्म नहीं होती'.

‘चार लोगों के कहने से कुछ हो नहीं जाता’ - प्रियंका

वीडियो में आगे कहा गया कि कुछ लोगों के कहने से किसी संत की महत्व खत्म नहीं हो जाती. कथावाचक ने यह भी कहा कि प्रेमानंद महाराज ने लोगों से खुद को फॉलो करने के बजाय किशोरी जी के नाम का जाप करने और भक्ति के रास्ते पर चलने की बात कही.

प्रियंका ने इस वीडियो के अलावा एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था कि जो लोग किसी का बुरा नहीं सोचते, उनके साथ भी कई बार बुरा होता है. उन्होंने इसके साथ यह भी लिखा कि अब उनसे यह न पूछा जाए कि उन्हें यह बात कैसे पता है. इस पोस्ट को भी लोग मौजूदा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'शाहरुख ने ली थी मेरे करियर की पर्सनल जिम्मेदारी', अभिषेक बच्चन ने खोला किंग खान से जुड़ा सालों पुराना राज

क्या है रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला?

दरअसल, प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की 25 सितंबर को वृंदावन में मौत हो गई थी. वह गुरु कृपा कुंज में रहते थे, जो प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पास स्थित है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पुलिस ने किसी साजिश की पुष्टि नहीं की है और सामने आए वीडियो की भी जांच की गई है. पुलिस ने दीपक के मोबाइल और कमरे की भी जांच की थी. हालांकि उनकी मौत के पीछे की पूरी वजह को लेकर जांच अभी जारी है और पुलिस टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

इस घटना के बाद आश्रम और प्रेमानंद महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. वहीं, आश्रम से जुड़े ट्रस्ट ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और पुलिस की जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील की है. ट्रस्ट ने जांच में पूरा सहयोग करने की बात भी कही है.

कौन हैं प्रियंका पंडित?

प्रियंका पंडित भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया, लेकिन बाद में उनका नाम एक कथित MMS विवाद से जुड़ा. इसके बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और आध्यात्मिक जीवन की ओर रुख किया.

अब प्रियंका वृंदावन में रहकर भक्ति के रास्ते पर चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह प्रेमानंद महाराज की शिष्या हैं. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को भी काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी शेयर की थी.

ये भी पढ़ें: MMS लीक कंट्रोवर्सी ने तोड़ा, प्रेमानंद महाराज की शरण में मिली शांति, अब मां बनने वाली हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस