Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रीवा में युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार:छह शिकायत के मामले; तोड़फोड़ और गलत कमेंट के लगाए आरोप, कोर्ट ने जेल भेजा

INT News26 September 2026 at 06:53 pm

रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र में निजी कंपनी में काम करने वाली करीब छह युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने सैफ पठान निवासी अमहिया को गिरफ्तार किया है। युवतियों ने आरोपी पर ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने, गलत कमेंट करने, छेड़छाड़ करने और आए दिन पीछा कर परेशान करने के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। ऑफिस में घुसकर करता था परेशान जानकारी के अनुसार, समदड़िया स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवतियां अमहिया थाने पहुंचीं और सैफ पठान के खिलाफ लिखित शिकायत दी। युवतियों ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके ऑफिस में जबरन घुसता था। वह उनके साथ गलत कमेंट करने और छेड़छाड़ करने के साथ उनका पीछा कर परेशान करता था। युवतियों ने ऑफिस में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद अमहिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने सैफ पठान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक आलोक वर्मा ने बताया कि युवतियों की शिकायत पर अमहिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी मनोज गौतम ने पुलिस स्टाफ के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।