Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बुरहानपुर में दूसरे दिन भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:ताप्ती नदी के घाटों पर 780 से ज्यादा बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित; पुलिस ने ड्रोन से रखी नजर

INT News26 September 2026 at 07:51 pm

बुरहानपुर जिले में शनिवार को भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। ताप्ती नदी के राजघाट, सतियारा घाट और हतनूर पुलिया जैसे स्थानों पर बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। ये प्रतिमाएं शहर में चल समारोह के रूप में निकाली गईं। हर साल अनंत चतुर्दशी पर छोटी प्रतिमाएं विसर्जित होती हैं। जबकि दूसरे दिन बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं। इस साल जिले में सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों ने कुल 780 प्रतिमाएं स्थापित की थीं। जिले में 80 से ज्यादा स्थानों पर बड़ी प्रतिमाएं स्थापित अकेले बुरहानपुर शहर में 80 से ज्यादा स्थानों पर बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनका विसर्जन शनिवार को हुआ। इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह दिखा और वे डीजे की धुन पर लेझिम खेलते नजर आए। शाम 6 बजे तक विसर्जन चलता रहा। पुलिस ने सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी। साथ ही, जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात किया गया था।