Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ किलो चांदी चोरी:नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स में शटर तोड़कर घुसे चोर; व्यापारी बोला- रात्रि गश्त बढ़ाएं, चोर पकड़े पुलिस

INT News26 September 2026 at 07:49 pm

छतरपुर में बकस्वाहा नगर के बस स्टैंड स्थित नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स में शनिवार तड़के चोरों ने कृति ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब डेढ़ किलो चांदी और खाता-बही चोरी कर ली। सुबह करीब 5 बजे सफाई कर्मचारी ने शटर टूटा देखा और दुकान संचालक संतोष सोनी को सूचना दी। पुलिस ने मौके से लोहे का संबल और काली तौलिया बरामद की है। अब आसपास के CCTV फुटेज के जरिए चोरों की पहचान की जा रही है। गणेश विसर्जन के कारण देर रात तक थी आवाजाही

वारदात वाली रात शहर में गणेश विसर्जन चल रहा था। इसके कारण रात करीब 12 बजे तक इलाके में लोगों की आवाजाही थी। इसके बावजूद चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब कॉम्प्लेक्स और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। डायल-112 की मौजूदगी के बावजूद चोरी

बस स्टैंड स्थित टीन शेड के पास डायल-112 की मौजूदगी रहती है। सामने हाईवे और आसपास रिहायशी क्षेत्र भी है। ऐसे में व्यस्त इलाके में दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। व्यापारियों ने मांगी रात्रिकालीन गश्त

वारदात के बाद व्यापारियों और नगरवासियों में भय का माहौल है। व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और नगर में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस घटनास्थल से मिले सामान, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।