Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

तृणमूल विधायक की कार पर अंडे, पत्थर फेंके गये, ममता बनर्जी बोलीं- कुणाल घोष बुरी तरह चोटिल हुए

INT News26 September 2026 at 07:56 pm

Kunal Ghosh Attacked: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष की कार पर कथित तौर पर पत्थर और अंडे फेंके गये. यह घटना उस समय हुई, जब घोष पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने के लिए श्रीरामपुर जा रहे थे.

उत्तरपाड़ा में काले झंडे लिये लोगों ने किया हमला

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी गुट) के एक नेता ने बताया कि यह घटना उत्तरपाड़ा इलाके में हुई, जहां काले झंडे लिये लोगों के एक समूह ने घोष की गाड़ी को घेर लिया. भीड़ ने ‘गो बैक’ के नारे लगाये.

ममता बोलीं- कुणाल को काफी चोटें आयीं हैं

तृणमूल नेता ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने कुणाल घोष की कार पर अंडे और पत्थर फेंके. पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि कुणाल घोष पर हमला हुआ है. उसे गंभीर चोटें आयीं हैं.

ये भी पढ़ें: तृणमूल विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंकने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

कुणाल घोष बोले- यह जंगल राज है

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल घोष ने कहा- यह जंगल राज है. उन्होंने मेरी कार पर पत्थर और अंडे फेंके और सड़क जाम कर दी. वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. मैं अब कोलकाता लौट रहा हूं. सीधे लालबाजार या ‘भवानी भवन’ जाकर शिकायत दर्ज कराऊंगा.

‘हमले में कार का पिछला शीशा टूटा’

कुणाल घोष ने बताया कि हमले में कार का पिछला शीशा टूट गया. बाद में वह राज्य पुलिस मुख्यालय ‘भवानी भवन’ पहुंचे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया.

ये भी पढ़ें: Video: ममता बनर्जी के घर से बाहर निकलते ही तृणमूल नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला, वीडियो वायरल

पुलिस से नहीं मिली कोई मदद : विधायक

तृणमूल विधायक ने कहा- मैं एक पुलिस अधिकारी से बात करना चाहता था. उन्हें अपनी कार की स्थिति दिखाना चाहता था. मुझे पुलिस से कोई मदद नहीं मिली. उन्होंने बाद में अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

असित मजूमदार बोले- भाजपा का पूर्व नियोजित हमला

तृणमूल कांग्रेस के नेता असित मजूमदार ने आरोप लगाया कि यह भाजपा का पूर्व नियोजित हमला था, आम लोगों का प्रदर्शन नहीं था. उत्तरपाड़ा से भाजपा विधायक दीपांजन चक्रवर्ती ने इस घटना को ‘जनता की स्वाभाविक प्रतिक्रिया’ बताया.

ये भी पढ़ें: तृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, बेलेघाटा कार्यालय में भी हुई तोड़फोड़