national
Fact Check: क्या कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद के गाल पर मारा थप्पड़? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कांग्रेस सांसद महिला सांसद के गाल को टच करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर्स दावा कर रहे है की कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद के गाल पर थप्पड़ मार रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की क्या सच्चाई है. इस स्टोरी में जानेते हैं.
थप्पड़ मारने का वायरल वीडियो देखिए.
जानें कब का है यह वीडियो?
दिल्ली में कांग्रेस की रैली से पहले पार्टी के दो सांसदों के बीच बस में हुई एक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में रामटेक से कांग्रेस सांसद श्याम कुमार बर्वे चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धानोरकर के गाल पर हल्के से थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. यह घटना 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में जाते समय की बताई जा रही है.
कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने इस मामले में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत वरिष्ठ नेताओं को ईमेल भेजकर शिकायत की है. शिकायत में सांसद के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है.
ये भी पढ़ें: मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का तंज, उत्तर प्रदेश के अब्दुल को लेकर कही ये बात
क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?
हालांकि, बुधवार को श्याम कुमार बर्वे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतिभा धानोरकर उनकी छोटी बहन जैसी हैं और दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था. उन्होंने वीडियो के जरिए पार्टी के विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया. प्रतिभा धानोरकर ने भी घटना को मजाकिया बातचीत का हिस्सा बताया और इसे तूल नहीं देने की बात कही. वहीं, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने भी इसे एक मजाक बताया.
वीडियो में देखें सांसद प्रतिभा धानोरकर ने वायरल पोस्ट पर क्या कहा-