Friday, 13 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

कैंट बोर्ड दफ्तर के सामने सड़क की मरम्मत शुरू

INT News13 November 2026 at 05:30 am

| जालंधर जालंधर कैंट में दशहरा ग्राउंड की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय के सामने और सिविल हॉस्पिटल के नजदीक सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया। इस दौरान मौके पर बोर्ड के कर्मचारी सड़क पर पैचवर्क और गड्ढे भरने की प्रक्रिया करते देखे गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस मार्ग पर काफी समय से जगह-जगह गड्ढे बने हुए थे, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। अस्पताल क्षेत्र होने के कारण दिनभर यातायात का दबाव भी रहता है और खराब सड़क के चलते जाम जैसी स्थिति भी बन जाती थी। लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य शुरू होने से उन्हें राहत मिली है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि काम पूरा होने के बाद सड़क की स्थिति में सुधार आएगा और नियमित आवागमन सुचारू रहेगा।