Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बैतूल के छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग:रेल अधिकारी बोले- नागपुर DRM से करेंगे चर्चा, निर्माण कार्य देखे

INT News28 October 2026 at 06:47 pm

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बैतूल रेलवे स्टेशन पर करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने बुधवार को रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (PCCM) प्रभात कुमार और डीसीएम अमन मित्तल बैतूल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक स्टेशन परिसर का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पैनल रूम और स्टेशन के बाहरी परिसर का अवलोकन किया। PCCM प्रभात कुमार ने बताया कि योजना के तहत मुख्य रूप से यात्री सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है और वेटिंग रूम समेत अन्य निर्माण स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार ही कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि काम में हो रही देरी और गुणवत्ता के मुद्दों पर वे नागपुर में डीआरएम (DRM) से चर्चा करेंगे। अवैध वेंडरों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन स्टेशन पर अवैध वेंडरों के संचालन के सवाल पर PCCM ने स्पष्ट किया कि रेलवे लगातार कार्रवाई करता है, लेकिन इस पर पूरी तरह अंकुश लगाना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने बताया कि IRCTC के माध्यम से भी वेंडरों पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई का प्रावधान है, इसलिए सभी वेंडरों को तय नियमों के तहत ही बिक्री करनी चाहिए। छोटे स्टेशनों पर फिर शुरू हो सकते हैं स्टॉपेज निरीक्षण के समय कोरोना काल के दौरान छोटे स्टेशनों पर बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। PCCM प्रभात कुमार ने कहा कि इस संबंध में यात्रियों और स्थानीय लोगों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। बंद किए गए स्टॉपेज को दोबारा शुरू कराने के लिए रेलवे स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।