Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20: प्रीमियर से पहले ही गर्म हुआ 'बिग बॉस 20' का माहौल, सलमान खान के सामने ही आपस में भिड़ीं इन्फ्लुएंसर्स

INT News6 September 2026 at 05:48 pm

Bigg Boss 20 PROMO: बस कुछ ही घंटों में सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने वाला है. फैंस यह देखने के लिए फुल एक्साइटेड हैं कि इस बार कौन-कौन घर में एंट्री मारेगा. वहीं शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही लवप्रीत कौर और रिया अहीर के बीच क्लेश देखने को मिल गया है. दोनों को एक ही सीट के लिए आमने-सामने उतारा गया है और अब फैसला दर्शकों के वोट से होगा.

लेकिन, असली ट्विस्ट तो तब आया जब दोनों स्टेज पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं. नए प्रोमो में दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर जमकर बहस होती दिख रही है. आखिर क्या हुआ और क्यों आमने-सामने आईं लवप्रीत और रिया? आइए बताते हैं...

सलमान खान के सामने ही चालू हो गई बहस

View on Instagram

प्रोमो में सलमान खान स्टेज पर आते हैं और कहते हैं, "अब टाइम आ गया है उन दो कंटेस्टेंट्स से मिलने का, जिनकी किस्मत का फैसला आप लोगों ने किया है."

इसके बाद एंट्री होती है दो फेमस इन्फ्लुएंसर्स, लवप्रीत कौर और रिया अहीर की.

सलमान खान दोनों के बीच का पुराना सीन जानते हैं, तो मजे लेते हुए बोलते हैं, "इंटरनेट पर हमने देखा है, आप दोनों एक-दूसरे की तारीफ पर तारीफ किए जा रही हो."

बस फिर क्या था, सलमान के इतना कहते ही रिया अहीर बिना देर किए सीधे लवप्रीत पर अटैकिंग मोड में आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss Hosts Salary: सलमान खान नहीं, ये बिग बॉस होस्ट है सबसे महंगा, एक सीजन के मिलते हैं 125 करोड़

'आपका काम घर के बाहर ही है'

रिया सीधे लवप्रीत से पूछती हैं, "आपने इंटरनेट पर बोला था न कि बस रोकने का इतना दम रखती हो?"

इस पर लवप्रीत बिना डरे तुरंत बोलती हैं, "हां जी, बिल्कुल बोला था, हां जी."

तभी रिया ताना मारते हुए बोलती हैं, "वो बस नहीं थी, वैन थी."

माहौल तब और गरम हो जाता है जब लवप्रीत कहती हैं, "अगर उस दिन ड्राइवर गाड़ी न रोकता, तो शायद ये आज यहां हमारे सामने खड़ी ही न होतीं."

इस पर रिया तंज कसते हुए कहती हैं, "तो मेरी लाइफ का पर्पज वहीं पूरा हो जाता."

रिया का यह एटीट्यूड देखकर लवप्रीत का पारा चढ़ जाता है और वह सीधे बोलती हैं,

"फिर तो आपका काम घर के बाहर ही है, यहां बिग बॉस के घर में सब अपने हक के लिए खुद लड़ सकते हैं."

आखिर कौन हैं ये दोनों?

लवप्रीत कौर: यह एक सुपर पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं. अपने बोल्ड स्टाइल, कूल फैशन और बेबाक अंदाज के लिए यह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर काफी छाई रहती हैं.

रिया अहीर: यह भी एक जानी-मानी डिजिटल इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने ट्रैवल और लाइफस्टाइल वीडियोज के लिए फेमस हैं. इंटरनेट पर इनकी भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काउबॉय लुक में सलमान खान ने शूट किया ग्रैंड प्रीमियर, जानें कब और किस OTT पर देख सकेंगे शो

क्या है दोनों का असली पंगा?

इन दोनों के बीच का पंगा नया नहीं है, बल्कि कुछ टाइम पुराना है. दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रिया अहीर एक चलती वैन के आगे आकर उसे रोकती हुई दिखी थीं.

उस टाइम लवप्रीत कौर ने रिया के इस सीन पर सवाल उठाया था और कहा था कि रिया ने ये सब सिर्फ सस्ते व्यूज और पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया है, गाड़ी रोकने में कोई असली दम नहीं होता. इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर तू-तू मैं-मैं हुई थी.

अब जब ' बिग बॉस 20 ' के मंच पर दोनों आमने-सामने आईं, तो वही पुरानी खुन्नस दोबारा बाहर आ गई.