Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मऊगंज में अवैध गिट्टी परिवहन, 4 वाहन जब्त:पुलिस ने हनुमना-पिपराही में खड़े कराए; खनिज विभाग ने प्रकरण बनाया

INT News1 August 2026 at 08:52 am

मऊगंज जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया है। जांच में बिना वैध दस्तावेज के मिले दो ट्रेलर और दो डंपर खनिज विभाग की टीम ने हनुमना क्षेत्र में जांच के दौरान दो ट्रेलर और दो डंपर रोके। जांच करने पर वाहन चालकों के पास गिट्टी परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद टीम ने चारों वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए वाहन कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस थाना हनुमना और पुलिस चौकी पिपराही की सुपुर्दगी में खड़ा कराया गया है। विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार बनी रहेगी निगरानी कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के अधिकारियों को अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।