Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

‘तारक मेहता’ में टप्पू बनकर छाए, फिर क्यों हुए शो से दूर? भाव्या गांधी ने बताया क्यों लिया था बड़ा फैसला

INT News1 August 2026 at 10:23 am

Bhavya Gandhi Quit Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने छोटे पर्दे पर 18 साल का शानदार सफर पूरा कर लिया है. इस लंबे सफर में शो के कई कलाकारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, लेकिन कुछ सितारों का जाना फैंस के लिए काफी इमोशनल पल रहा. इन्हीं कलाकारों में से एक हैं भाव्या गांधी, जिन्होंने शो की शुरुआत से ही टप्पू का किरदार निभाया था. भाव्या करीब 9 साल तक इस शो का हिस्सा रहे और साल 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. आखिरकार किस वजह से एक्टर ने शो को छोड़ा था, अब इसका खुलासा उन्होंने किया.

Bhavya Gandhi Reveals Reason Behind Leaving TMKOC: क्यों शो को कहा अलविदा भाव्या ने?

जूम/टेलीटॉक बातचीत में भाव्या गांधी ने बताया कि शो छोड़ने के पीछे दो बड़ी वजहें थीं. उन्होंने कहा,

दो चीजें थीं. पहली बात ये थी कि हम चाहते थे कि टप्पू का किरदार और अच्छा दिखे. क्योंकि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ रही थी और दाढ़ी आने लगी थी, ऐसा लग रहा था कि हम उन चीजों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम बड़े हो चुके हैं.” उन्होंने आगे बताया कि उनकी सिर्फ एक मांग थी कि कहानी में उनकी उम्र और समय के हिसाब से बदलाव किया जाए.

भाव्या गांधी चाहते थे कॉलेज और स्टूडेंट्स की नई कहानी

भाव्या गांधी ने बताया कि जब उन्होंने शो शुरू किया था तब वह बच्चे थे, लेकिन समय के साथ कलाकार भी बड़े हो गए और शो देखने वाले दर्शकों की सोच भी बदलने लगी. उन्होंने बताया,

सर ने कहा था कि हम इस बारे में सोचेंगे, लेकिन अभी नहीं. अभी हम इस पर विचार नहीं कर पाएंगे. इन सभी चीजों को शामिल करने में करीब 2-3 साल का समय लगेगा. इसके बाद हमें लगा कि हमें कुछ और करना चाहिए.

भाव्या ने कहा- ग्रोथ के बारे में सोचना था जरूरी

भाव्या गांधी ने यह भी माना कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने उन्हें बहुत प्यार और पहचान दी. एक्टर ने कहा,

इस शो की वजह से हमें बहुत प्यार मिला, लेकिन एक उम्र के बाद हमें अपने आगे के सफर और अपनी ग्रोथ का भी ध्यान रखना होता है. यही सबसे बड़ी वजह थी कि हमने शो छोड़ने का फैसला लिया.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ चुके हैं कई बड़े कलाकार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिलीप जोशी, अमित भट्ट, तन्मय वेकारिया, मुनमुन दत्ता, तनुज महाशब्दे, मंदार चांदवडकर समेत कई कलाकार नजर आते हैं. आप इस लोकप्रिय कॉमेडी शो को सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: TMKOC: चंपकलाल छोड़ चुना जेठालाल, दिलीप जोशी के एक फैसले ने बदल दी पूरी किस्मत, एक्टर ने खुद खोला राज