entertainment
Khatron Ke Khiladi 15: 1 अगस्त से शुरू हो रहा 'डर का नया दौर', शो शुरू होने से पहले ही शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाए गंभीर आरोप

Khatron Ke Khiladi 15 Shagun Sharma: दो साल के अंतराल के बाद रोहित शेट्टी एक बार फिर 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट करते नजर आएंगे. इस बार शो का 15 वां सीजन पहले से ज्यादा बड़े और कठिन स्टंट्स के साथ लौट रहा है. मेकर्स का कहना है कि इस सीजन में शो का स्तर पहले से भी ऊंचा होगा. इस शो की कंटेस्टेंट और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने हाल ही में शो में अपने अनुभव शेयर किया और बताया कि वह कभी गौरव खन्ना से नहीं मिलना चाहेंगी.
What Shagun Sharma Said: क्या कहा शगुन शर्मा ने ?
एक इंटरव्यू के दौरान शगुन शर्मा ने बताया कि, साथी कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने उन्हें शूटिंग के दौरान काफी परेशान किया था. शगुन ने कहा,
"मुझे लगता है कि गौरव खन्ना ऐसे इंसान हैं जिनसे मैं दोबारा कभी नहीं मिलना चाहूंगी."
उन्होंने आगे कहा,
"उन्होंने मुझे कई बार परेशान किया. अगर किसी टास्क में पांच लोग हिस्सा लेते थे और उनमें से चार लोग बीच में ही हार मान लेते थे, तो उन चार लोगों में भी वह सबसे ज्यादा मुझे ही निशाना बनाते थे. वह कहते थे, 'ये तो छोड़ देती है', 'ये कमजोर है' और 'ऐसा मत करो. 'हालांकि, मुझे लगता है कि ऐसे शो में हालात इंसान के व्यवहार को बदल देते हैं. इसलिए मैं यह नहीं कह सकती कि असल जिंदगी में भी वह बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे उन्होंने वहां व्यवहार किया था."
Gaurav khanna and his obsession with bullying girls needs to be studied. I mean how miserable someone has to be to pick on girls just show that he is some wannabe mastermind which he is clearly not. Grow up Mr. Manchild. 🤡 pic.twitter.com/WDMZDNf5lF
— Ahana (@ahanat117) July 31, 2026
">
About Khatron ke Khiladi Season 15: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15
'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ एक साल के ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी कर रहा है. इस बार भी दर्शकों को खतरनाक स्टंट, जबरदस्त मुकाबले और होस्ट रोहित शेट्टी का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा. नए प्रोमो ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
मेकर्स ने इस बार शो की थीम 'डर का नया दौर' रखा है. इस सीजन में पहले से भी ज्यादा मुश्किल और डरावने टास्क देखने को मिलेंगे. हाल ही में जारी प्रोमो में कंटेस्टेंट्स को ऊंचाई, पानी, रेंगने वाले जीवों और कई कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए दिखाया गया है.
The Farrhana Bhatt era has begun! ❤️🔥 Warrior Girl Farrhana Bhatt is ready to conquer every challenge in Khatron Ke Khiladi. Fearless, strong, and unstoppable—keep shining, queen! 💪⚡
❤️❤️
#FarrhanaBhatt #WarriorGirl #KhatronKeKhiladi15 " #KhatronWithFarrhana #FarrhanaBhatt pic.twitter.com/jJfnA56TQt
— Himanshu (@Himansh23825581) July 30, 2026
">
इस सीजन में नए और पुराने खिलाड़ियों का शानदार मेल देखने को मिलेगा. सभी कंटेस्टेंट्स मुश्किल स्टंट्स को पूरा करने के लिए तैयार हैं. शो के ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवात्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं.
When and Where to Watch: कब और कहा देख सकते हैं आप
'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन 1 अगस्त से शुरू होगा. यह शो कलर्स टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा. आप इसे Jio Hotstar पर भी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ’20 करोड़ दो, नहीं तो इस बार निशाना नहीं चूकेगा’, रोहित शेट्टी को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग पर शक