समाचार · मध्य प्रदेश
शादी के 3 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:मैहर के धमना में परिजन खेत पर गए; घर में फंदे पर लटका मिला शव
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के धमना गांव में शुक्रवार दोपहर एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर अमरपाटन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। 5 मई को हुई थी शादी मृतका की पहचान लक्ष्मी विश्वकर्मा (22) के रूप में हुई है, जो उचेहरा थाना क्षेत्र के अतरवेदिया निवासी अनित विश्वकर्मा की पत्नी थीं। लक्ष्मी की शादी इसी वर्ष 5 मई को हुई थी। शुक्रवार दोपहर मायके में उनका शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजन खेत पर गए थे, घर में अकेली थी लक्ष्मी मृतका के परिजन मनीष विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे और लक्ष्मी घर पर अकेली थीं। परिजन जब वापस लौटे तो कमरे में पंखे से उनका शव लटका हुआ मिला। शुक्रवार देर शाम होने के कारण पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। अमरपाटन पुलिस कर रही मामले की पड़ताल अमरपाटन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।