Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

होशियारपुर में फर्जी माइनिंग अधिकारी गिरफ्तार:चेकपॉइंट लगाकर करते थे अवैध वसूली, चौहान टैक्सी के नाम पर काट रहे थे पर्ची; रसीदें जब्त

INT News1 August 2026 at 10:53 am

होशियारपुर की हाजीपुर थाना पुलिस ने फर्जी माइनिंग अधिकारी बनकर टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों से अवैध रूप से टैक्स वसूलने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान चौहान निवासी रविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। टिपर यूनियन ओनर्स हाजीपुर और मुकेरियां के अध्यक्ष बलराज सिंह ने बताया कि 26 तारीख की रात ब्रेजा गाड़ी में सवार दो लोग मुकेरियां के पेपर मिल, तलवाड़ा से मुकेरियां रोड और हाजीपुर से दसूहा रोड पर चेकपॉइंट लगाते थे। चौहान टैक्सी के नाम पर कलेक्शन स्लिप जारी करते थे ये लोग खुद को माइनिंग अधिकारी बताकर माइनिंग सामग्री ले जाने वाले टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को रोकते थे, उन्हें धमकाते थे और कथित तौर पर प्रत्येक वाहन ड्राइवर से 1,000 से 2,000 रुपए तक वसूलते थे। इसके अलावा वे 'चौहान टैक्सी' के नाम पर कलेक्शन स्लिप भी जारी करते थे। ब्रेजा गाड़ी समेत आरोपियों को पकड़ लिया टिपर यूनियन ने 29 तारीख को एसडीओ माइनिंग, मुकेरियां के पास इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद माइनिंग विभाग के एसडीओ हरजिंदर पाल सिंह, जेई नीतीश और हरदीप सिंह की टीम ने कथित वसूली से परेशान टिपर चालकों की मदद से पिछले बुधवार देर रात ब्रेजा गाड़ी समेत आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज इसके बाद आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने 30 तारीख को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ऑनलाइन पेमेंट की रसीदें भी जब्त थाना प्रमुख हरप्रेम सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कथित अवैध वसूली में इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी और 'चौहान टैक्सी' के नाम से जारी ऑनलाइन पेमेंट की रसीदें भी जब्त कर ली हैं।

होशियारपुर में फर्जी माइनिंग अधिकारी गिरफ्तार:चेकपॉइंट लगाकर करते थे अवैध वसूली, चौहान टैक्सी के नाम पर काट रहे थे पर्ची; रसीदें जब्त · Indian News Trust