समाचार · हरियाणा
गुरुग्राम में सौतली बेटी से पिता ने की अश्लील हरकत:नाबालिग की मां की शिकायत पर एफआईआर, पश्चिमी बंगाल से पकड़ कर लाई पुलिस
गुरुग्राम में अपनी 17 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी पश्चिमी बंगाल भाग गया था। पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे पश्चिम बंगाल से दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 38 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जिला मालदा का रहने वाला है। यह मामला 22 सितंबर 2026 का है। पीड़िता की मां ने थाना सेक्टर-29 के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी चकरपुर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके दूसरे पति ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और शर्मनाक हरकतें की हैं। मां की शिकायत पर केस दर्ज शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और पीड़िता के नाबालिग होने के मद्देनजर तुरंत एक्शन लिया। थाना सेक्टर-29 में आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित सख्त धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में मारा छापा मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए चकरपुर पुलिस चौकी की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पीछा करना शुरू किया। कड़ी मशक्कत और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस की टीम ने 25 सितंबर 2026 को आरोपी को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए वहां छिपने का प्रयास किया था। कोर्ट में पेश करेगी पुलिस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को गुरुग्राम लाया जा चुका है। आगामी कानूनी कार्यवाही के तहत आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस मामले की गहनता से जांच के लिए उसकी रिमांड की मांग की जाएगी।