समाचार · हरियाणा
झज्जर में सड़क हादसा, तीन की मौत:गुरुग्राम-झज्जर मार्ग पर पेलपा मोड़ के पास ट्राला से भिड़ी ईको और एंबुलेंस, बुजुर्ग दंपति सहित एंबुलेंस चालक की मौत; बेटा घायल
INT News26 September 2026 at 06:55 pm
झज्जर- गुरुग्राम मार्ग पर पेलपा मोड़ के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। हादसा एंबुलेंस और ट्राला की टक्कर के बाद हुआ। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी (59) निवासी कच्चा बाबरा रोड, झज्जर इलाज के लिए गुरुग्राम गई थीं। उनके साथ उनके पति सेम प्रकाश (59) और बेटा पंकज थे। गुरुग्राम से वापस लौटते समय पेलपा मोड़ के पास हादसा हो गया। हादसे में एंबुलेंस चालक की भी मौत हो गई। हादसे में परिवार का बेटा घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।