Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गोहाना में मंत्री अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को परोसा भोजन:मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर चर्चा, बोले- जनता के बीच रहना ही सेवा

INT News26 September 2026 at 06:47 pm

सोनीपत जिले के गोहाना में सेवा संकल्प अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। उन्होंने खुद कार्यकर्ताओं को खाना परोसा और उनसे बात की। इस दौरान संगठन, सरकार और क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा मुख्य विषय रही। डॉ. शर्मा ने कहा कि जनता के बीच रहकर उसकी बात सुनना ही सेवा का मूल मंत्र है। अभियान का मकसद है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाएं, उनकी बात सुनें। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, जिससे जनता से रिश्ते मजबूत हों। यह कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर प्रवीण गोयल, वीरेंद्र जैन, करतार मलिक, सुंदर कश्यप, प्रवीन खुराना, अरुण बड़ौक, कुलदीप कौशिक, विकास जैन, अजय सैनी, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, हरि प्रकाश गौड़, प्रभु दयाल प्रजापत, मोनू पांचाल, दुधाराम, राजकुमार वाल्मीकि, रमेश कश्यप, महेंद्र रबारी, कृष्ण सैनी, अरुण निनानिया, भूपेंद्र मुदगिल, बीरेन्द्र खींची, सुभाष सैनी, बबल सैनी, डॉ. सुशील, विनोद शर्मा और दीपक खेड़ी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।