Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

मरवाही के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में घुसे दो हाथी:पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया, गुल्लीडांड के जंगल से रिहायशी इलाके में पहुंचे

INT News26 September 2026 at 06:49 pm

मरवाही वन परिक्षेत्र में पिछले एक महीने से घूम रहे दो हाथी शुक्रवार को वन विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में घुस गए। गुल्लीडांड गांव के जंगल से होते हुए दोनों हाथी रिहायशी इलाके में पहुंचे और वहां से रेस्ट हाउस परिसर तक आ गए। हाथियों ने परिसर के पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया। उनके रिहायशी इलाके में पहुंचने से लोगों में डर का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। विभाग ने लोगों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। DFO कुमार निशांत ने लोगों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने को कहा है। साथ ही उन्हें देखने या वीडियो बनाने के लिए भीड़ नहीं लगाने और हाथियों को उकसाने से बचने की सलाह दी गई है। एक महीने से क्षेत्र में घूम रहे, धान की फसल को नुकसान बताया गया है कि पिछले एक महीने के दौरान इन दोनों हाथियों ने सैकड़ों किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। लगातार फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें नुकसान के मुकाबले मुआवजा कम मिल रहा है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी योजना बनाने की मांग की है।फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।