Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फाजिल्का में पाकिस्तान से आए दो ड्रोन पकड़े:सीमा पार तस्करी नेटवर्क के तीन बदमाश गिरफ्तार, 270 ग्राम हेरोइन-एक बाइक बरामद

INT News26 September 2026 at 06:53 pm

अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए फाजिल्का पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान से भेजे गए 2 ड्रोन, 270 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बरामद की गई हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से ही मंगवाई गई थी। फाजिल्का के एसएसपी गगनजीत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए फाजिल्का की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी की, जिसके दौरान गांव सुखेरा बोदला से घुबाया कॉलेज की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को काबू किया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नशा और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुए। 10 दिन पहले ड्रोन से मंगवाई गई थी हेरोइन पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने यह हेरोइन करीब 10 दिन पहले सीमा पार से ड्रोन के जरिए मंगवाई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमेश सिंह उर्फ गग्गी (निवासी गांव फत्तू वाला), लवप्रीत सिंह उर्फ लवली (निवासी जोधा भैणी) बलविंदर सिंह उर्फ नीटी (निवासी ढाणी माघ सिंह) के रूप में हुई है। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले गिरफ्तार आरोपियों में से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। आरोपी लवप्रीत सिंह पर पहले से ही NDPS एक्ट का एक मामला दर्ज है, जबकि बलविंदर सिंह पर NDPS और आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस इस कार्रवाई के संबंध में थाना सदर जलालाबाद में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट (Aircraft Act) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (संख्या 200) दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स (किसे सप्लाई देना था और सीमा पार किससे संपर्क था) की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस पूरे अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।