Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बगलामुखी मंदिर हादसे के विरोध में नलखेड़ा बंद:8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद नगरवासियों ने निकाली रैली; 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन बंद

INT News26 September 2026 at 06:57 pm

आगर मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत के बाद विरोध तेज हो गया है। शनिवार को नगरवासियों ने रैली निकालकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मंदिर मार्ग की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की। इसके साथ ही 27 सितंबर, रविवार से नलखेड़ा को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का ऐलान किया गया है। तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी मां बगलामुखी भक्त मंडल का कहना है कि मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को पहले भी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। हादसे के तीन दिन बाद भी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी बढ़ गई है। व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील भक्त मंडल ने 27 सितंबर से नलखेड़ा शहर को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने की घोषणा की है। व्यापारियों से दुकानें बंद रखकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की गई है। पंडित-आचार्य भी बंद के समर्थन में मंदिर के पंडित और आचार्य भी बंद के समर्थन में हैं। वे हवन-पूजा से जुड़ी सेवाएं बंद रखेंगे। हालांकि जरूरी सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।