Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बैतूल में कांग्रेस का 30 सितंबर को प्रदर्शन:किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर धरना, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, आज से जनजागरण अभियान शुरू

INT News26 September 2026 at 06:50 pm

बैतूल में जिला कांग्रेस कमेटी 30 सितंबर को किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेगी। पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस के मुताबिक, 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे गंज स्थित वृंदावन गार्डन में आमसभा होगी। इसके बाद किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। रैली बाबू चौक से शुरू होकर टांगा स्टैंड और शिवाजी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। 26 से 29 सितंबर तक जनजागरण अभियान प्रदर्शन की तैयारी के तहत कांग्रेस की ओर से 26 से 29 सितंबर तक जिले के ब्लॉक और नगर स्तर पर जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारी किसानों से संपर्क कर हस्ताक्षर करा रहे हैं और 30 सितंबर के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे सहित पार्टी के कई नेता शामिल होंगे।