national
Pulse Candy Day 2026: बिना स्क्रीन छुए खेलें स्पेस गेम, हाथों के इशारे से बटोरें कैंडी

Pulse Candy Day 2026: धरमपाल सत्यपाल ग्रुप (DS Group) ने नेशनल कैंडी डे 2026 के अवसर पर पल्स कैंडी के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) आधारित स्पेस गेम लॉन्च करने की घोषणा की है. इस गेम को स्मार्टफोन के कैमरे से नियंत्रित किया जा सकेगा. खिलाड़ी हाथों और शरीर की गतिविधियों के जरिए अंतरिक्ष में कैंडी इकट्ठा करेंगे और बाधाओं से बचेंगे. कंपनी के मुताबिक, यह डिजिटल कैंपेन 3 से 10 नवंबर तक चलेगा. गेम खेलने के लिए किसी अतिरिक्त उपकरण या मोबाइल ऐप की जरूरत नहीं होगी.
स्मार्टफोन के कैमरे से खेल सकेंगे गेम
कंपनी ने बताया कि यह गेम कैमरा आधारित मोशन और जेस्चर ट्रैकिंग तकनीक पर काम करेगा. इसमें स्मार्टफोन का कैमरा खिलाड़ी के हाथों और शरीर की गतिविधियों को पहचानकर गेम में उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देगा. गेम को सीधे मोबाइल ब्राउजर पर खेला जा सकेगा. इसके लिए किसी हेडसेट, कंट्रोलर या अन्य डिवाइस की जरूरत नहीं होगी. इच्छुक खिलाड़ी कंपनी की विशेष माइक्रोसाइट पल्स कैंडी डे डॉट कॉम पर जाकर इसमें हिस्सा ले सकेंगे.
60 सेकंड में इकट्ठा करनी होंगी कैंडी
स्पेस थीम पर आधारित इस गेम में खिलाड़ियों को 60 सेकंड का समय मिलेगा. इस दौरान उन्हें अंतरिक्ष में बिखरी पल्स कैंडी इकट्ठा करनी होंगी. हालांकि, यह काम आसान नहीं होगा. खिलाड़ियों को नकली कैंडी, क्षुद्रग्रहों और अन्य बाधाओं से भी बचना होगा. कंपनी ने इस गेम को खासतौर पर युवा उपभोक्ताओं और मोबाइल पर डिजिटल गेमिंग पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. गेम का प्रारूप ऐसा रखा गया है कि इसे कम समय में खेला जा सके और अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया जा सके.
3 से 10 नवंबर तक चलेगा कैंपेन
पल्स कैंडी डे 2026 का यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा. कंपनी ने नेशनल कैंडी डे के आसपास 3 से 10 नवंबर की अवधि तय की है. इस दौरान उपभोक्ता माइक्रोसाइट के जरिए गेम में भाग ले सकेंगे. कंपनी का उद्देश्य डिजिटल गतिविधियों के माध्यम से उपभोक्ताओं, विशेषकर जेनरेशन जेड और युवाओं के साथ जुड़ाव बढ़ाना है.
पहले आवाज और फूंक से खेलते थे गेम, अब बॉडी मूवमेंट की बारी DS ग्रुप के कन्फेक्शनरी बिजनेस के सीनियर जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) अरविंद कुमार ने कहा कि कंपनी हर साल नेशनल कैंडी डे पर नई तकनीक का इस्तेमाल करने का प्रयास करती है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में पल्स कैंडी के लिए ऐसे गेम तैयार किए गए थे, जिन्हें आवाज निकालकर और फूंक मारकर खेला जा सकता था. इस बार कंपनी ने शरीर की गतिविधियों के जरिए गेम नियंत्रित करने की तकनीक अपनाई है.
डिजिटल कैंपेन के जरिए युवाओं तक पहुंचने की कोशिश
कंपनी ने इस अभियान को उपभोक्ताओं के साथ डिजिटल माध्यम से संपर्क बढ़ाने की पहल बताया है. इसमें इंटरैक्टिव गेमिंग और सोशल मीडिया पर अनुभव साझा करने की सुविधा को प्रमुखता दी गई है. यह अभियान ऐसे समय में चलाया जा रहा है, जब कंपनियां अपने उत्पादों के प्रचार के लिए पारंपरिक विज्ञापनों के साथ गेमिंग और अन्य डिजिटल गतिविधियों का भी इस्तेमाल कर रही हैं.
1929 में हुई थी DS ग्रुप की स्थापना
धरमपाल सत्यपाल ग्रुप की स्थापना वर्ष 1929 में हुई थी. कंपनी खाद्य एवं पेय पदार्थ, कन्फेक्शनरी, माउथ फ्रेशनर, हॉस्पिटैलिटी, कृषि और रिटेल समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करती है. समूह के प्रमुख ब्रांडों में पल्स, कैच, पास पास, राजनिगंधा, चिंगल्स और गोलमोल शामिल हैं. कंपनी का कारोबार भारतीय बाजार के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैला हुआ है.