Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

कौन हैं अबीर सिंह?, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, ‘टार्जन’ में Sooraj Pancholi के साथ आएंगे नजर

INT News14 September 2026 at 09:29 am

Salman Khan Bodyguard Shera's Son Abir Singh Bollywood Debut Sooraj Pancholi: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की जिंदगी और उनके करीबियों से जुड़ी खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब उनके सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अबीर जल्द ही बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपना डेब्यू कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि वह फिल्म ‘टार्जन’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में एक्टर सूरज पंचोली के भी होने की चर्चा है. हालांकि, अभी फिल्म की कास्ट और प्रोडक्शन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

कौन हैं अबीर सिंह?

अबीर सिंह, सलमान खान के लंबे समय से बॉडीगार्ड रहे गुरमीत सिंह जॉली यानी शेरा के बेटे हैं. शेरा पिछले कई सालों से सलमान के साथ नजर आते रहे हैं और एक्टर के बेहद करीबी माने जाते हैं. ऐसे में अबीर का फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उनका बचपन बॉलीवुड के माहौल के बीच बीता है.

अबीर को कैमरे के सामने आने से पहले कैमरे के पीछे काम करने का अनुभव भी है. फिल्मफेयर  रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सलमान खान की 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इस दौरान उन्हें बड़े फिल्म प्रोडक्शन की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मौका मिला.

कई साल से हो रही थी डेब्यू की चर्चा

अबीर सिंह के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा नई नहीं है. साल 2022 में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. उस समय दावा किया गया था कि सलमान फिल्ममेकर सतीश कौशिक के साथ अबीर की लॉन्च फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे.

#SalmanKhan may be launching #Shera 's Son #AbirSingh with upcoming movie #Tarzan 👀 pic.twitter.com/e0bYp95NbT

— $@M (@SAMTHEBESTEST_) September 12, 2026

">

इतना ही नहीं उस प्रोजेक्ट की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू होने की उम्मीद थी. हालांकि, बाद में इस फिल्म को लेकर कोई खास अपडेट सामने नहीं आया. मार्च 2023 में सतीश कौशिक के निधन के बाद उस प्रोजेक्ट का भविष्य भी स्पष्ट नहीं रहा. अब एक बार फिर अबीर के डेब्यू की खबर ने लोगों का ध्यान खींचा है.

‘टार्जन’ में सूरज पंचोली के साथ आने की चर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक अबीर सिंह की पहली फिल्म का नाम ‘टार्जन’ हो सकता है. इसे एक एक्शन-ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है और इसमें सूरज पंचोली के भी अहम भूमिका में होने की चर्चा है. हालांकि, फिल्म के निर्देशक, प्रोडक्शन बैनर और बाकी कलाकारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

सूरज पंचोली का भी है सलमान से खास कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि सूरज पंचोली का भी सलमान खान से पुराना फिल्मी कनेक्शन है. सूरज ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था और इसमें उनके साथ अथिया शेट्टी ने भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

ऐसे में अगर ‘टार्जन’ में अबीर और सूरज साथ नजर आते हैं, तो यह सलमान से जुड़े दो चेहरों का दिलचस्प कनेक्शन होगा. सलमान खान ने इससे पहले भी कई नए कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है.

ये भी पढ़ें: Sushant Case: वो पार्टी, वो कथित झगड़ा और Salman Khan का फोन... क्या सच में सुशांत को फटकारा गया था?