Saturday, 28 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

परिसीमन बिल पर JMM शनिवार को तय करेगा अपना रुख, CM Hemant Soren ने बुलाई बैठक

INT News27 November 2026 at 09:54 pm

रांची. केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन बिल लाये जाने की चर्चा के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना राजनीतिक रुख तय करने की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक शनिवार को बुलायी है. बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी. साथ ही जनप्रतिनिधियों से इन मुद्दों पर उनकी राय भी ली जायेगी.

सभी सांसदों और विधायकों से विचार-विमर्श के बाद झामुमो तय करेगा कि केंद्र सरकार के प्रस्तावित बिल का समर्थन करना है या विरोध. इसके बाद पार्टी आधिकारिक तौर पर अपना रुख स्पष्ट करेगी.

सामूहिक विचार-विमर्श के बाद तय होगा पार्टी का स्टैंड

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलायी है. बैठक में सभी की राय लेने के बाद ही पार्टी अपना रुख तय करेगी.

उन्होंने कहा कि परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी सामूहिक विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लेगी.