Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा BJP नेता सरा का नोटिस पर जवाब:जिलाध्यक्ष का पति चला रहा संगठन, टिशू पहले मांग चुके माफी, नई विवादित पोस्ट वायरल

INT News14 July 2026 at 05:50 pm

सिरसा जिले में डबवाली बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा से बीजेपी नेताओं की कंट्रोवर्सी मामले में नया मोड़ आया है। कालांवाली बीजेपी नेता सर्वजोत उर्फ जोती सरा ने कारण बताओ नोटिस का जवाब संगठन को भेज दिया है। जवाब में लिखा-डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा से जब किसी मामले में बात करते हैं तो वह अपने पति डॉ. भीमसेन शर्मा से बात करने को कहती है और वहीं मीटिंग लेता है। एक तरह उनका पति ही संगठन को चला रहा है। डबवाली पंजाब से सटा इलाका है और यहां सिखों का बाहुल्य है। यहीं पर सिखों को संगठन में कोई पद न दिए जाने और सम्मान न मिलने से दु:खी था। इसके लिए जिलाध्यक्ष या प्रभारी से बात की तो किसी ने मेरी नहीं सुनी। इसलिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा, परंतु पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। सरा ने इसकी एक-एक प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री व संगठन मंत्री को भेजी है। इसी मामले में बीजेपी नेता सुनील उर्फ टिशू प्रधान पहले ही जिलाध्यक्ष रेणू से माफी मांग चुके हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें टिशू ने रेणू शर्मा को आंटी कहते हुए मां सामान बताया था। अब जोती सरा ने एक और नई विवादित पोस्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली है, जिसमें लिखा, टिशू प्रधान जल्द किसी मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। इस पोस्ट से सियासी हलचल शुरू हो गई है, क्योंकि दो दिन पहले माफी मांगी है। जोती सरा बोले, टिशू को बाेला था जुलूस निकालेंगे जोती सरा ने बातचीत में बताया, मैंने अपना जवाब भेज दिया है। उम्मीद है कि पार्टी संगठन इस पर संज्ञान लेगा। मैंने पार्टी के लिए कई पदों पर काम किया है। मैं गलत नहीं था। मैंने टिशू प्रधान को भी कहा था कि वहां मत जाना और वे वीडियो बनाकर जुलूस निकालेंगे। ऐसा ही हुआ। ये अपमान था। इस पोस्ट के बाद टिशू किसी का फोन नहीं उठा रहे। सिलसिलेवार जानिए जोती सरा ने जवाब में क्या लिखा: मैं पार्टी में 2014 से सदस्य हूं महोदय मैं सर्वजोत सिंह उर्फ जोती सरां, भारतीय जनता पार्टी जिला डबवाली का जिला कार्यकारिणी का सदस्य हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी का वर्ष 2014 से सदस्य हूं। मैंने युवा मोर्चा से लेकर भिन्न-भिन्न पदों पर पार्टी की सेवा की है। परन्तु कुछ समय से मुझे भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई है। जिसके बारे मैं मैने अपनी शिकायत कई बार माननीय जिलाध्यक्ष जी से की, परन्तु उन्होने हर बार मुझे डा० भीम सैन शर्मा से बात करने के लिए कहा। सिख पंथ को नहीं मिला डबवाली में सम्मान महोदय जी कालावाली व डबवाली का एरिया पंजाब से लगता है। हम भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिख पंथ के लिए किए गए व किए जा रहे अच्छे कार्यों का प्रचार व प्रसार कर रहे हैं। परन्तु लोगो में यह चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला डबवाली में सिखों को कोई सम्मान ना दिया जा रहा है तो पंजाब में क्या देंगे। लोगो ने जिला कार्यकारिणी में किसी भी पगड़ीधारी सिख को एक भी पद ना देने की बात हमसे कई बार की। कालांवाली व डबवाली हलका में सिक्खों की लगभग एक लाख पचास हजार वोट होने के बाबजूद भी कालांवाली मार्केट मकेटी का प्रधान डबवाली हलके के पिपली गांव से श्री सतपाल शर्मा जी को बना दिया गया। इससे भी सिखों में रोष है। कालांवाली में भाजपा को कोई व्यक्ति ही नहीं मिला, जो मार्केट कमेटी कालांवाली का प्रधान डबवाली हलका से लाना पडा। लोगो में यह भी चर्चा है कि माननीय जिलाध्यक्ष जी ने जिला संगठन में अपने सगे देवर को पांच पद जिला उपाध्यक्ष, सीएम विंडो एमीनेट पर्सन, ग्रीवेंस कमेटी मेम्बर, SIR जिला संजोयक व कालांवाली मण्डल प्रभारी से नवाजा हुआ है। यहां तक मुझे ज्ञान है भारतीय जनता पार्टी में संगठन व सरकार का एक-एक पद मिल सकता है। देवर के लड़के को योगेश शर्मा को जिला सचिव, रिश्तेदारी में भाई सतपाल शर्मा को मार्केट कमेटी कालांवाली का चेयरमैन, रिश्तेदार अमीलाल शर्मा को वाईस चेयरमैन मार्केट कमेटी, डबवाली, बिंदु शर्मा को जिला सचिव, विकास शर्मा को जिला सचिव व कालूआना से शहर में लाकर मनोनीत नगर पार्षद व विजयंत शर्मा को जिला महामंत्री बना दिया गया है। जिलाध्यक्ष का पति लेता है हर मीटिंग जवाब में लिखा, ब्राह्मण समाज की दोनों हलके डबवाली व कालांवाली में लगभग चार हजार वोट है। फिर भी जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री भी शर्मा है, जबकि सिखों के दोनों हलकों में करीब डेढ लाख वोट है। जिला अध्यक्ष का पति डा० भीम सैन शर्मा ही अधिकारियों व संगठन की मीटिंग लेता है, यह भी महिला के हक का हनन है। भाजपा 33 प्रतिशत महिलाओ को आरक्षण देने की बात कर रही है। किसी ने नहीं सुनी, सोशल मीडिया का लिया सहारा, परिवारवाद वाली डाली पोस्ट सौहार्द माहौल भी कई बार जिलाध्यक्ष से बात की उन्होंने फिर भीम सैन शर्मा से बात करो कहकर इस बात को टाल दिया। संगठन के प्रति सिखों में रोष न है, कम से कम मेरे को ये बात ना सुननी पड़े। इसलिए मैंने जिला प्रभारी से बात की। उन्होने भी जिलाध्यक्ष से बात करने को कहा, मेरी किसी ने नही सुनी। इसलिए मुझे सोशल मिडिया का सहारा लेना पड़ा। मैंने जिलाध्यक्ष के परिवारवाद वाली ये पोस्ट डाल दी। मैंने भारतीय जनता पार्टी/संगठन के बारे में किसी भी प्रकार की कोई भी टिप्पणी ना की है। मैंने हमेशा तन-मन से पार्टी की सेवा की है व करता रहूंगा। मैं भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही था, हूं और हमेशा रहूंगा। माफी मांगते का हुआ था वीडियो वायरल बीजेपी नेता टिशू प्रधान से उनकी गलतियों पर जिलाध्यक्ष के साथ एक सोफे पर बैठाकर माफी मंगवाई थी। टिशू ने कहा था कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था और पोस्ट नहीं डालनी थी। पहले आंटी (जिलाध्यक्ष) से बात करनी चाहिए। इसलिए मुझे माफी कर दीजिए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उनके साथ पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी व अन्य बीजेपी नेता साथ थे।