Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

राहुल गांधी केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए 'पेपर लीक' मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे : रविशंकर प्रसाद

INT News22 July 2026 at 11:48 am

नई दिल्ली, 22 जुलाई। कांग्रेस के प्रदर्शन और नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में आश्वासन दिया है कि भविष्य में नीट या किसी भी अन्य परीक्षा में पेपर लीक नहीं होने दिया जाएगा और प्रश्नपत्र लीक कराने वाले पूरे सिंडिकेट को खत्म किया जाएगा। सरकार इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन राहुल गांधी केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं।