समाचार · मध्य प्रदेश
रीवा में बोलेरो ने बाइक में मारी टक्करी,2 की मौत:एक घायल, बहुरी बांध के पास हुआ हादसा; तीनों ड्यूटी पर जा रहे थे
INT News9 August 2026 at 05:53 pm
रीवा में रविवार सुबह तीन बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्य्क्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार तीनों हिनौता शाहपुर से रीवा ड्यूटी के लिए आ रहे। तभी हादसा हुआ। मृतकों की पहचान रामलाल साकेत (60), अरुण साकेत (40) के रूप में हुई है। पुलिस बोलेरो चालक की तलाश कर रही वहीं घायल व्यक्ति का नाम मुकेश साकेत (40) है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।