Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

निवाली तहसील में 21 अगस्त को सीएम जन विश्वास शिविर:17 पंचायतों के नागरिकों को मिलेगा लाभ; मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण

INT News19 August 2026 at 05:51 pm

बड़वानी जिले की निवाली तहसील अंतर्गत बड़गांव एवं वझर क्लस्टर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की पेंशन, राशन, राजस्व और लोक सेवा गारंटी से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण करना है। 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण होंगे लाभांवित शिविर में बड़गांव क्लस्टर की 9 ग्राम पंचायतों (बड़गांव, डोंगल्यापानी, घोड़ल्यापानी, कन्नड़गांव, कानपुरी, खड़की वन, मोगरीखेड़ा, पुरुषखेड़ा, झरीमाता) तथा वझर क्लस्टर की 8 ग्राम पंचायतों (फुलजवारी, गुमड़िया बुजुर्ग, गुमडिया खुर्द, जामन्या, सलून, सिदडी, सुलगांव, वझर) के निवासी शामिल होकर लाभ उठा सकेंगे। एक ही जगह मिलेगी डिजिटल और राजस्व सुविधाएं शिविर के दौरान अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के प्रकरणों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, ई-केवाईसी तथा आधार अपडेशन जैसी डिजिटल सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शासकीय संस्थानों का होगा निरीक्षण जनसमस्याओं के निवारण के साथ-साथ नोडल अधिकारी क्षेत्र के स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों और पेयजल योजनाओं का औचक निरीक्षण भी करेंगे। प्रशासन ने सभी 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से शुक्रवार सुबह 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की है।