Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

टैक्स वसूली प्रदर्शन पर पंचायतों को मिलेगी परफार्मेंस ग्रांट:डिंडौरी जिला पंचायत की सामान्य सभा में जन विश्वास अभियान पर चर्चा

INT News19 August 2026 at 06:39 pm

डिंडौरी जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में जनप्रतिनिधियों की भूमिका, पंचायतों के वित्तीय सशक्तीकरण और विभागीय योजनाओं की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। टैक्स वसूली के आधार पर जारी होगी छठे वित्त की राशि पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्णय लिया गया कि अब छठे वित्त वर्ष की राशि पंचायतों द्वारा की जाने वाली टैक्स वसूली के प्रदर्शन के आधार पर दी जाएगी। अतिरिक्त सीईओ पंकज जैन ने बताया कि प्रति परिवार वार्षिक 1200 रुपए का टैक्स निर्धारित किया गया है, जिसमें जल कर, संपत्ति कर, सफाई व बिजली शुल्क शामिल हैं। भुगतान पंचायत दर्पण पोर्टल पर क्यूआर कोड के जरिए डिजिटल माध्यम से ही किया जाएगा। बिना वजह पूरे गांव का ट्रांसफार्मर न हटाने के निर्देश बैठक में बिजली विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिल जमा न करने वाले केवल बकायादार उपभोक्ताओं के ही मीटर अलग किए जाएं, पूरे गांव से ट्रांसफार्मर न हटाया जाए। वहीं सर्व शिक्षा अभियान को 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का पास के अन्य विद्यालयों में विलय करने के निर्देश दिए गए। शाहपुर कार्यक्रम में अव्यवस्था पर जताई आपत्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने 14 अगस्त को शाहपुर में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्थाओं और मंच संचालन पर खेद व्यक्त किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों के सम्मान, उचित मंच संचालन और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, सीईओ दिव्यांशु चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।