Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कुरुक्षेत्र के होटल में पुलिस की रेड:छह युवतियों और चार युवक काबू, अवैध गतिविधियों की शिकायत पर की छापेमारी

INT News19 August 2026 at 06:51 pm

कुरुक्षेत्र में किरमच रोड स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियां चलने की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की। पुलिस की टीम ने होटल से छह युवतियों और चार युवकों समेत कुल 10 लोगों को काबू किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल में हड़कंप मच गया। सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और होटल से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई। पुलिस द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और पता लगाया जा रहा है कि पकड़े गए युवक व युवतियों को वहां पर जाने का क्या उद्देश्य था। पुलिस द्वारा आसपास के अन्य होटलों में भी छापेमारी की गई। कई दिनों से मिल रही थी शिकायतें डीएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस को पिछले काफी समय से किरमच रोड पर स्थित कुछ होटलों में अवैध धंधा चलने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बुधवार को किरमच रोड पर कई होटलों में एक साथ छापेमारी की। पुलिस टीमों ने होटलों में पहुंचकर वहां मौजूद लोगों और होटल संचालकों से पूछताछ की। इसी कार्रवाई के दौरान एक होटल में पुलिस को छह युवतियां और चार युवक मिले। पुलिस ने सभी 10 लोगों को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड और वहां आने-जाने वाले लोगों से संबंधित जानकारी भी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच की शुरू डीएसपी सिद्धार्थ के अनुसार, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में पकड़े गए लोग किस उद्देश्य से वहां पहुंचे थे और होटल में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से किरमच रोड और आसपास के होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रखी जाएगी।