Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सेफ क्लिक 2.0 के तहत अंबाडी में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

INT News4 July 2026 at 05:47 am

सलामतपुर| रायसेन जिले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में साइबर अपराध रोकथाम एवं जनजागरूकता के लिए ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सलामतपुर थाना क्षेत्र की चौकी अंतर्गत अंबाडी गणेश मंदिर परिसर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी और आरक्षक ने ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने तथा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।