Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'ये आवारापन' पर उठे सवालों के बीच अमाल मलिक का बड़ा दावा, बोले- 'गाने के खिलाफ चलाया जा रहा पेड पीआर कैंपेन'

INT News22 July 2026 at 11:48 am

मुंबई, 22 जुलाई। इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों अपनी रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने की सबसे खास बात यह भी है कि इसके जरिए गायक अरिजीत सिंह ने कुछ समय के ब्रेक के बाद वापसी की है। हालांकि, गाने के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' के लोकप्रिय संगीत से भी होने लगी। इसी बीच अब इस गाने के संगीतकार अमाल मलिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म और गाने के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग कथित तौर पर पेड पीआर कैंपेन चला रहे हैं।