Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:प्लेटफॉर्म पर भी एक व्यक्ति का शव मिला; दोनों की पहचान नहीं

INT News8 November 2026 at 08:43 pm

पलवल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव भी मिला। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने दोनों शवों को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जीआरपी चौकी पलवल के जांच अधिकारी एएसआई देवरतन ने बताया कि पलवल-असावटी थर्ड लाइन के बीच 25-26 साल का युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक की लंबाई करीब पांच फुट पांच इंच है। उसने काली-सफेद छींटदार जर्सी, गोल गले की लाल टी-शर्ट और नीली पैंट पहनी थी। मृतक की नहीं हो सकी पहचान जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश तेवतिया ने बताया कि उन्हें पलवल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।