समाचार · मध्य प्रदेश
लायंस क्लब आर्या ने जिलेभर में नशा मुक्ति अभियान किया शुरू
विदिशा| सेवा संस्थान कच्छी भवन में लायंस क्लब आर्या ने नशा मुक्ति की पहल पर कार्यक्रम किया। अध्यक्ष मंजू पांडे ने सभी को नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। क्लब ने नशा मुक्त भारत को इस साल की सिग्नेचर एक्टिविटी माना। सालभर पूरे जिले में अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्व गवर्नर अतुल शाह ने नशा मुक्ति पर प्रभावी मार्गदर्शन दिया। इसके बाद वरिष्ठ लायंस ऑफिसर्स ने अपने विचार रखे। रीजन चेयरपर्सन आरती शर्मा ने भी बात रखी। एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी राजकुमार सर्राफ, अरुण कुमार सोनी, जोन चेयरपर्सन डॉ दिनेश शर्मा, सी ल गोयल ने नशा मुक्त भारत के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी। लायंस क्लब विदिशा आर्या की ओर से पूर्व जोन चेयरपर्सन शशि सिलाकारी, प्रथम उपाध्यक्ष उषा चौबे, सचिव मीरा सिंह, कोषाध्यक्ष रोमा राठौर, ममता श्रीवास्तव सहित क्लब के सभी मेंबर्स मौजूद रहे।