Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भीर में दीवार तोड़कर 5 लाख के जेवर चोरी:3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जेवर और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए

INT News20 September 2026 at 05:59 pm

नईगढ़ी पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 4.99 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और चोरी में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के भीर गांव में एक घर में सेंध लगाकर करीब 5 लाख रुपए की चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। यह चोरी 12 सितंबर की रात को हुई थी। जिस घर में चोरी हुई, उसकी मालकिन नैना कुशवाहा मवेशियों को देखने खेत गई थीं। उन्होंने घर में ताला लगा रखा था। रात में घर पर कोई नहीं था। जब वह सुबह लौटीं, तो उन्होंने देखा कि कमरे की पिछली दीवार में सेंध लगी थी और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। नैना कुशवाहा (28), पति प्रकाश कुशवाहा, निवासी भीर ने 18 सितंबर को नईगढ़ी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मिली थी टिप्स पुलिस जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दशरथ कुशवाहा अपने दो साथियों के साथ चोरी वाली रात नैना कुशवाहा के घर की तरफ गया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दशरथ और उसके दोनों साथियों को रविवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तीनों ने चोरी की बात कबूल कर ली। चोरी का माल बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर और चोरी में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की। बरामद किए गए सामान की कुल कीमत 4 लाख 99 हजार 800 रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में दशरथ लाल कुशवाहा (70) निवासी सोहागी, रमाशंकर केवट (42) निवासी चदई थाना सोहागी और संतोष मांझी (26) निवासी लोनी पार, शंकरगढ़, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।