Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एबीवीपी के विरोध पर SI लाइन अटैच:छात्र नेता से मारपीट था आरोप, प्रदर्शन के बाद लिया एक्शन

INT News20 September 2026 at 06:53 pm

भिंड में एमजेएस कॉलेज विवाद के बाद एबीवीपी के छात्र नेता से थाने में मारपीट के आरोपों से घिरे एसआई अमित सिकरवार को लाइन अटैच कर दिया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात सिटी कोतवाली में धरना देकर एसआई के निलंबन की मांग की थी। विरोध के बाद पुलिस ने उन्हें कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया। कॉलेज विवाद के बाद थाने लाई पुलिस शनिवार को एमजेएस कॉलेज परिसर में एबीवीपी से जुड़े छात्रों और कुछ अन्य छात्रों के बीच विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ छात्रों ने एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुमित दीक्षित पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस सुमित दीक्षित को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई थी। छात्र नेता ने SI पर लगाया मारपीट का आरोप सुमित दीक्षित ने आरोप लगाया कि कोतवाली पहुंचने के बाद एसआई अमित सिकरवार उन्हें एक स्थान पर ले गए और वहां मारपीट की। आरोप की जानकारी मिलने पर एबीवीपी के छात्र नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपों की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई और एसआई को निलंबित करने की मांग की। धरना देर रात तक चला। कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन अटैच विरोध प्रदर्शन के बाद देर रात एसआई अमित सिकरवार को सिटी कोतवाली से लाइन अटैच कर दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश शक ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सुमित दीक्षित को छात्रों से मारपीट की शिकायत मिलने पर पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस ने छात्र नेता से मारपीट के आरोप से इनकार किया था। अब एसआई को लाइन अटैच किए जाने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी।