Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में घर में अवैध पटाखे बेचता युवक गिरफ्तार:पुलिस देख कमरे का ताला लगाकर भागने लगा आरोपी, 13 बक्सों से आतिशबाजी मिली

INT News20 September 2026 at 06:50 pm

पलवल शहर के वार्ड नंबर-19 में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने बिना लाइसेंस घर में आतिशबाजी रखने और बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शहर थाना की भवनकुंड पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हवलदार नवीन अपनी टीम के साथ दयानंद स्कूल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुम्हारों का मोहल्ला निवासी तिलक अपने घर में अवैध रूप से पटाखे बेच रहा है। कमरे का ताला लगाकर भागने लगा आरोपी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत उस जगह पर छापा मारा। पुलिस टीम को आता देख आरोपी अपने कमरे का ताला लगाकर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम तिलक बताया। 13 बक्सों से आतिशबाजी मिली पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां 13 बक्सों से भारी मात्रा में आतिशबाजी मिली। इनमें स्काई शॉट के कई पैकेट और पेटियां, चुनमुन अनार, छोटे-बड़े अनार, बड़ी और छोटी फुलझड़ियां, पाप, मिक्स पटाखे और माचिस बॉक्स की पेटियां शामिल थीं। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस इसके बाद पुलिस ने सभी पटाखों को सील कर जब्त कर लिया। पटाखों को जब्त करने के बाद पुलिस ने आरोपी तिलक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंध के बावजूद वह पटाखे कहां से लाया और किस लिए रखे थे।