Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रेवाड़ी में अवैध तेल भंडारण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:CIA ने रेड में 1170 लीटर पेट्रोल-डीजल पकड़ा था; एक दिन के रिमांड पर

INT News20 September 2026 at 06:54 pm

रेवाड़ी में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कसौला थाना पुलिस ने अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल के भंडारण मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के बोडाकी चमरावली गांव के रहने वाले इंद्रजीत भाटी के रूप में हुई है। वह फिलहाल रेवाड़ी के करनावास गांव में किराए के मकान में रहता है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को 11 सितंबर को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि गुजरीवास गांव में ऋषाल उर्फ मोनू के खेत में एक प्लॉट के अंदर खड़ी पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल के ड्रम रखे हुए हैं। 730 लीटर पेट्रोल और 440 लीटर डीजल बरामद हुआ था इस सूचना पर पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार को साथ लेकर मौके पर छापा मारा। वहां से 5 बड़े ड्रम, दो प्लास्टिक कैन में करीब 730 लीटर पेट्रोल और 440 लीटर डीजल बरामद किया गया। इसके अलावा 2 छोटी मोटर पाइप और 2 बड़े कीप भी मिले। मुख्य आरोपी एक दिन के रिमांड पर इस मामले में कार्रवाई करते हुए कसौला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी इंद्रजीत भाटी को एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।