Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

बार एसोसिएशन में चैंबर तोड़ने पहुंची टीम लौटी वापस:रोहतक के वकीलों ने किया विरोध, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस रही तैनात

INT News20 September 2026 at 06:54 pm

रोहतक में बार एसोसिएशन के दो चैंबर व तीन दुकानों के पीछे अवैध रूप से खींची गई दीवार को तोड़ने के लिए सेशन कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची। टीम का वकीलों ने विरोध किया और बाहर धरने पर बैठ गए। वकीलों के विरोध करने पर टीम बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान हरिस्वरूप हुड्डा ने कहा कि दो चैंबर व तीन दुकानों के पीछे कोरिडोर बना हुआ था, जिस पर दीवार खींचते हुए चैंबर को पीछे से बढ़ा लिया गया। वहीं, दुकानों को भी पीछे से बढ़ा लिया। इसको लेकर बिल्डिंग कमेटी में शिकायत की गई थी, जिस मामले में सेशन कोर्ट ने अवैध दीवार को तोड़ने के आदेश दिए। मीटिंग करके प्रस्ताव कर रखा पास

प्रधान हरि स्वरूप हुड्डा ने कहा कि हाई कोर्ट की बिल्डिंग कमेटी ने बढ़े हुए चैंबर व दुकानों के पिछले हिस्से को हटाने के ऑर्डर कर रखे है और सेशन जज को ये आदेश लागू करने है। पिछले तीन-चार दिनों से सेशन जज से मिल रहे है कि आपस में बैठकर दीवार को हटवा देंगे। सुबह मीटिंग करके भी एक प्रस्ताव पास करके सेशन जज को लिखित में दिया गया है। एक माह का मांगा समय, फिर भी भेजी टीम

प्रधान हरि स्वरूप हुड्डा ने कहा कि सेशन जज को लिखित में दे रखा है, लेकिन सेशन जज पता नहीं क्यों कार्रवाई करना चाहते है। तोड़फोड़ करने के लिए एक्सईएन, तहसीलदार व पुलिस आई हुई है, जो कभी भी कार्रवाई कर सकती है। लेकिन बार एसोसिएशन ऐसा नहीं होने देगी। आपस में बैठकर सुलझा लेंगे मामला

प्रधान हरि स्वरूप हुड्डा ने कहा कि बार एसोसिएशन का मामला है, इसे आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। प्रशासन को तोड़फोड़ करने नहीं देंगे। तीन दुकान पहले की है, जबकि दो चैंबर करीब तीन-चार माह पहले ही पीछे से बढ़ाए गए है। वह एक माह में खुद ही हटवा देंगे।