Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कंचन-विहार में प्लॉट से रास्ता देने की नापजोख पर विवाद:संडे को तहसीलदार-पटवारी ने की नापजोख, लोगों ने पक्षपात का संदेह जताया

INT News20 September 2026 at 06:52 pm

बिलासपुर के कोनी स्थित कंचन विहार की टीएनसी कॉलोनी में रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब तहसीलदार और पटवारी एक प्लॉट मालिक को रास्ता देने के लिए नापजोख करने पहुंचे। कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने रविवार को नापजोख होने पर पक्षपात का भी संदेह जताया, क्योंकि आमतौर पर छुट्टी के दिन राजस्व विभाग के ऐसे काम नहीं होते। दरअसल, कॉलोनी के एक प्लॉट मालिक सत्यप्रकाश ठाकुर ने कोनी तहसीलदार प्रकाश साहू के सामने रास्ता देने के लिए आवेदन दिया है। यह राजस्व का मामला है और इसकी सुनवाई तहसीलदार के कोर्ट में चल रही है। कॉलोनी के लोग प्लॉट के बीच से रास्ता देने की मांग से नाराज हैं। उनका कहना है कि यह रास्ता अवैध है और वे इसका विरोध कर रहे हैं। जब तहसीलदार प्रकाश साहू और पटवारी युगांत सिंह क्षत्री नापजोख करने पहुंचे, तो कॉलोनीवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, इसके बावजूद नापजोख का काम जारी रहा। 25 फीट की सड़क की जगह पर मंदिर की नींव का दावा इस मामले में तहसीलदार प्रकाश साहू ने बताया कि कॉलोनी में नापजोख के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आवेदक सत्यप्रकाश ठाकुर ने आवेदन दिया है। उनका कहना है कि कॉलोनी के अंदर से उनकी जमीन तक 25 फीट की सड़क है, जिसे चालू कराया जाए। तहसीलदार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। मौके पर वानिकी की 2250 वर्गफुट जमीन पर एक मकान बना हुआ है और दो प्लॉट की बिक्री भी की गई है। सत्यप्रकाश ठाकुर के दावे के अनुसार, 25 फीट की सड़क के लिए छोड़ी गई जगह के आधे हिस्से में मंदिर की नींव डालने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरा मामला जांच में है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।