Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अब दूसरे मकान पर भी चला बुलडोजर:सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग आरोपी महिला की एक और अवैध संपत्ति ध्वस्त,नगर पालिका ने बिना अनुमति निर्माण बताया

INT News22 July 2026 at 11:55 am

अशोकनगर में देह व्यापार और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग के चर्चित मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड महिला सीमा अहिरवार पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके दो मंजिला अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया। दीपेश कॉलोनी स्थित मकान को जेसीबी मशीन की मदद से कुछ ही घंटों में जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन के अनुसार, नगर पालिका की जांच में यह मकान बिना अनुमति के निर्मित पाया गया था। आरोप है कि इसी मकान में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। इससे पहले भी सीमा अहिरवार के एक अन्य टीनशेड वाले मकान को प्रशासन ध्वस्त कर चुका है। देह व्यापार मामले में 2 महिलाओं समेत 6 आरोपी हुए थे गिरफ्तार कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को बाईपास रोड स्थित दीपेश कॉलोनी के मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 13 जुलाई को पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं सहित छह पुरुषों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक गतिविधियों के प्रमाण भी मिले थे। अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह केवल देह व्यापार तक सीमित नहीं था, बल्कि ग्राहकों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जाता था। एक युवक ने महिला, उसकी बेटी और दामाद के खिलाफ अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में एक अन्य फरियादी ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। जांच के दौरान पुलिस ने दो ब्लैकमेलिंग मामलों का खुलासा किया और देह व्यापार सहित कुल तीन प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी के निर्देश पर हुई अवैध निर्माण की जांच महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका से मकान के वैध और अवैध होने संबंधी जानकारी मांगी थी। जांच में सामने आया कि मकान निर्माण के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। नगर पालिका सीएमओ विनोद उन्नीतान ने बताया कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मकान के अंदर बने थे छोटे-छोटे केबिन प्रशासनिक जांच के दौरान मकान के भीतर कई 4×6 फीट के छोटे-छोटे केबिन मिले, जिनका उपयोग कथित तौर पर देह व्यापार के लिए किया जाता था। इसी आधार पर प्रशासन ने मकान को अवैध गतिविधियों का केंद्र मानते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। पड़ोसियों ने ली राहत की सांस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। स्थानीय रहवासियों का कहना था कि लंबे समय से इस मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा था। लोगों ने कहा कि कार्रवाई के बाद क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है। अन्य संपत्तियों की भी हो रही जांच ध्वस्तीकरण के दौरान एसडीएम इसरार खान, तहसीलदार भारतेंदु यादव, कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान, देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा, कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर, नगर पालिका सीएमओ विनोद उन्नीतान सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन अब सीमा अहिरवार की अन्य संपत्तियों और आय के स्रोतों की भी जांच कर रहा है।

अब दूसरे मकान पर भी चला बुलडोजर:सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग आरोपी महिला की एक और अवैध संपत्ति ध्वस्त,नगर पालिका ने बिना अनुमति निर्माण बताया · Indian News Trust