समाचार · मध्य प्रदेश
भोपाल-इंदौर मेट्रो में 30 सेकंड में मिलेगा टिकट:स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन लगी; दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को ब्रेल लिपि की सुविधा
भोपाल और इंदौर मेट्रो में 30 अक्टूबर से यात्रियों को सिर्फ 30 सेकंड में टिकट मिलेगा। उनकी सुविधा के लिए स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) लगा दी गई है। इससे यात्री स्वयं टिकट प्राप्त कर सकेंगे। उनके लिए टिकट खरीदने की प्रक्रिया तेज, सरल और सुविधाजनक होगी। मशीन में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि का प्रावधान भी किया गया है। जिससे मेट्रो सेवाओं को अधिक सुलभ एवं समावेशी बनाने में मदद मिलेगी। हर स्टेशन पर 2 मशीनें लगाईं दोनों शहरों के मेट्रो स्टेशनों पर दो-दो टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) लगाई गईं हैं। इन मशीनों के माध्यम से यात्री स्वयं आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। टिकट प्राप्त करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट प्राप्त करने के विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्टेशनों पर उपलब्ध टिकट काउंटरों तथा अब टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से भी टिकट प्राप्त किया जा सकेगा। डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था के अंतर्गत यात्री UPI, QR कोड एवं ई-वॉलेट जैसे कैशलेस भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो टिकट पर छूट का लाभ मेट्रो यात्रियों को टिकट पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था के अंतर्गत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। ग्रुप टिकट की सुविधा को भी सरल बनाया गया है। जिसके तहत अब केवल दो यात्री मिलकर ग्रुप टिकट का लाभ ले सकते हैं।