समाचार · पंजाब
सचिन पायलट से मिले यूथ नेता, चुनाव से पहले गतिविधियां तेज करेंगे
| जालंधर यूथ नेता हनी जोशी को मीडिया पंजाब यूथ कांग्रेस का दायित्व दिए जाने के बाद, पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान शिवम शर्मा की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात की गई। बैठक में पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति, युवाओं की भागीदारी और सरकार पर वादा खिलाफी के आरोपों के मुद्दे पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान यूथ नेताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों में युवाओं की भूमिका अहम रहती है और चुनावी माहौल में युवाओं को सक्रिय करना प्राथमिकता होगी। प्रतिनिधिमंडल की ओर से पंजाब यूथ कांग्रेस की गतिविधियों को तेज करने तथा सरकार के खिलाफ अभियान को अधिक संगठित रूप देने पर भी बात हुई। इस मौके पर शिवम शर्मा, अश्वन भल्ला, हनी जोशी (चेयरमैन, मीडिया पंजाब यूथ कांग्रेस) और रोहनिश ओहरी नोनू (डिस्ट्रिक्ट प्रधान, यूथ कांग्रेस होशियारपुर) मौजूद रहे। हनी जोशी ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब भर में यूथ नेताओं की बैठकें आयोजित कर रणनीति को गति दी जाएगी और संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।