Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

IND-W vs ZIM-W 2nd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे का मैच? जानें पूरी डिटेल

INT News25 October 2026 at 06:35 am

Free Mein Kaise Dekhe IND-W vs ZIM-W Ka Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया था. अब भारतीय टीम की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी. भारतीय टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं, जबकि जिम्बाब्वे की कमान जोसेफिन नकोमो के हाथों में है. आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और फैंस इसे टीवी और मोबाइल पर फ्री में कैसे देख सकते हैं.

कब-कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे महिला टीम का दूसरा वनडे?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रविवार, 25 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा. टॉस 1:30 बजे होगा तो वहीं मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा. दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की निगाहें मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी.

ये भी पढ़ें: ICC T20I Rankings: गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय महिला स्पिनरों का दबदबा, देखें पूरी लिस्ट

मोबाइल और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शक मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप के जरिए मुकाबले का लाइव एक्शन देख सकेंगे.

टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. दर्शक अपने टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के जरिए मैच देख सकते हैं.

फ्री में कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे महिला टीम का मैच?

अगर आपके पास जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के जरिए भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के मुकाबले का मुफ्त लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ICC Cricket Calendar: 2028 ओलंपिक से 2029 WTC फाइनल तक, जानें क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

IND-W vs ZIM-W 2nd ODI: मैच से जुड़ी अहम जानकारी

भारत महिला टीम का स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रतीका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, सयाली सतघरे, क्रांति गौड़, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, तेजल हसबनिस और जिंतिमणि कलिता.

जिम्बाब्वे महिला टीम का स्क्वॉड

मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), केलिस न्दलोवु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बीजा, शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वांजुरा, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, कुडजई चिगोरा, तेंदाई मकुशा, लॉरीन फिरी और चिएद्जा धुरुरु.

ये भी पढ़ें: ICC Women's T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, भारत फाइनल में पहुंचा तो क्या होगा?