Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बीएसएनएल के जेई को धमकाकर 2 लाख मांगे, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट गिरफ्तार

INT News29 October 2026 at 05:30 am

लुधियाना| मिक्स लैंड यूज क्षेत्रों में उद्योगों की अवधि एक वर्ष बढ़ाने संबंधी पंजाब सरकार की अधिसूचना के बाद कारोबारियों में रोष देखा गया। कारोबारियों का कहना है कि इतना कम समय का विस्तार समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं है। इसी विरोध के तहत स्मॉल स्केल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (रजि) ने प्रत्येक बुधवार धरना देने की घोषणा की है। इस कड़ी में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष जसविंदर सिंह ठुकराल के नेतृत्व में धरना दिया। अध्यक्ष जसविंदर सिंह ठुकराल ने कहा कि मिक्स लैंड यूज क्षेत्रों के लिए केवल एक साल का अवधि विस्तार स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने कारोबारियों के साथ धोखा किया है और इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। धरने में इंदरजीत सिंह, सुप्रीत सिंह और दिनेश गोगिया शामिल रहे।