Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद अभिषेक बनर्जी का फरार पीए पूछताछ के लिए सीआईडी दफ्तर पहुंचा

INT News8 August 2026 at 03:47 pm

कोलकाता, 8 अगस्त। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी का पर्सनल असिस्टेंट सुमित रॉय आखिरकार शनिवार सुबह दक्षिण कोलकाता में में पूछताछ के लिए सीआईडी (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) ऑफिस पहुंचा। वह लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ कई मामले और एफआईआर दर्ज थीं। उसने गिरफ्तारी समेत पुलिस की सख्त कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा पाने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों का दरवाजा खटखटाया था।