समाचार · मध्य प्रदेश
सीहोर SP बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या:7 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर किए वार; मस्जिद कमेटी के मकान निर्माण को लेकर था विवाद
INT News25 November 2026 at 06:41 pm
सीहोर में एसपी बंगले के पास लईक कुरैशी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजन का आरोप है कि 7 लोगों ने मिलकर उस पर चाकू से कई वार किए। जान बचाने के लिए लईक इधर-उधर भागता रहा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या की वजह मस्जिद कमेटी के मकान निर्माण को लेकर चल रहा विवाद है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…