Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20 WKV: रोहित शेट्टी के आते ही बड़ा उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन मैरी कॉम हुईं बेघर; मनीष गोयल की बची सिर्फ एक लाइफ!

INT News25 October 2026 at 06:16 am

Bigg Boss 20 के 'वीकेंड का वार' पर इस बार वो भूचाल आया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. सलमान खान की गैर-मौजूदगी में बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली और आते ही घर में सबसे बड़ा फैसला सुना दिया. 7 हफ्तों के शानदार और उतार-चढ़ाव भरे सफर के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम घर से बाहर (Evict) हो गई हैं. इसके साथ ही वाइल्ड कार्ड एंट्री मनीष गोयल की भी एक लाइफलाइन खत्म हो गई है.

सबसे कम वोटों के चलते मैरी कॉम का सफर खत्म

इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़े नाम नॉमिनेट थे. नॉमिनेशन लिस्ट में मैरी कॉम के साथ उदिति सिंह, आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, आरिशफा खान, लव गिल और कुशल तंवर (गुल्लू) शामिल थे. रोहित शेट्टी ने वोटिंग का नतीजा सुनाते हुए बताया कि जनता के सबसे कम वोट मैरी कॉम को मिले हैं. मैरी कॉम के पास पहले से ही सिर्फ आखिरी लाइफ बची थी, जिसके चलते कम वोट मिलते ही उनका बिग बॉस का सफर यहीं हमेशा के लिए समाप्त हो गया.

विवादों और बिंदास अंदाज से भरा रहा 7 हफ्तों का सफर

बॉक्सिंग रिंग में विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाली मैरी कॉम का बिग बॉस के घर में अंदाज भी काफी अनोखा रहा. जहां कभी वह काजी के गानों पर मस्ती में थिरकती दिखीं, वहीं आरिशफा खान और उदिति जैसी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी तीखी बहस भी खूब चर्चा में रही.

हालांकि, शो के दौरान भारतीय महिला एथलीट्स सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल को लेकर उनके एक बयान पर काफी विवाद खड़ा हुआ था, जिसके बाद बाहर बैठी उनकी टीम को बाकायदा सफाई और माफी तक मांगनी पड़ी थी. तमाम विवादों और ड्रामे के बावजूद मैरी कॉम ने अपनी गरिमा बनाए रखी और 7 हफ्ते तक मजबूती से टिकी रहीं.

वाइल्ड कार्ड मनीष गोयल को लगा तगड़ा झटका, गंवाई लाइफलाइन

मैरी कॉम के एविक्शन के साथ ही इस सीजन के खास 'लाइफलाइन सिस्टम' ने खेल को और पेचीदा कर दिया. हाल ही में वाइल्ड कार्ड बनकर आए टीवी एक्टर मनीष गोयल को भी जनता से पर्याप्त वोट नहीं मिले. कम वोटों की गाज सीधे उनकी लाइफलाइन पर गिरी और उन्होंने अपनी पहली लाइफ गंवा दी. अब मनीष के पास भी सिर्फ आखिरी लाइफलाइन बची है, जिससे आने वाले दिनों में उनके ऊपर एविक्शन की तलवार लटक गई है.

ये भी पढ़ें: कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा का वीडियो वायरल कहा -‘मुझे कुछ हो जाए तो पत्नी को ट्रोल मत करना’; जानें पूरा मामला