समाचार · हरियाणा
कुरुक्षेत्र शादीशुदा गर्लफ्रेंड संग सुसाइड में नया घटनाक्रम:बाइक पर इकट्ठे आए वीरेन-शिल्पा; स्कूटी पर पीछे-पीछे पहुंची महिला, उल्टियां करते रहे दोनों, नहीं की मदद
कुरुक्षेत्र में शादीशुदा गर्लफ्रेंड शिल्पा (29) के साथ जहरीला पदार्थ निगलने वाले वीरेन (24) के मामले का नया घटनाक्रम सामने आया है। 2 सितंबर को वीरेन ही अपनी बाइक पर शिल्पा को लेकर झांसा रोड की पार्किंग में पहुंचा था। उनके पीछे-पीछे गांधी नगर की रहने वाली आरोपी महिला भी वहां पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, पार्किंग में वीरेन और आरोपी महिला के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसी महिला के सामने वीरेन और शिल्पा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर निगलने के बाद वीरेन की हालत बिगड़ने लगी और उसे पार्किंग में ही उल्टियां होने लगीं। मंदिर पहुंचे तो पीछे-पीछे आई महिला यहां काफी देर रुकने के बाद वीरेन और शिल्पा पास के मंदिर में आ गए। यह महिला भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गई। यहां वीरेन और शिल्पा मंदिर के हॉल में बैठे रहे, लेकिन उस महिला ने उनकी कोई मदद नहीं की। जब वीरेन और शिल्पा की तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो दोनों हॉल में लेट गए। शक होने पर मंदिर प्रबंधन ने वीरेन से पूछताछ कर वीडियो बनाई। शक होने पर बनाई लोगों ने वीडियो इस वीडियो में उसने गांधी नगर की रहने वाली महिला की ओर इशारा करते हुए उस पर जहरीला पदार्थ निगलने के लिए उकसाने के आरोप लगाए। वीरेन के आरोपों के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश भी की। मौके पर मौजूद लोगों को मामला गंभीर लगा तो मंदिर प्रबंधन की ओर से वीरेन और शिल्पा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। महिला बोली- इन्हें नहीं जानती वीडियो में वीरेन ने आरोप लगाया कि वह शिल्पा के साथ रिलेशन में था और दोनों साथ रहना चाहते थे। उस महिला की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसकी वजह से उन्होंने जहर खाया है। वीरेन के परिवार ने उस महिला पर ब्लैकमेल करने और पैसे की डिमांड करने के आरोप लगाए थे। एक दिन पहले वीरेन से मिली थी महिला घटना से एक दिन पहले यानी 1 सितंबर को यही महिला वीरेन से मिलने उसकी लैब के बाहर पहुंची थी। CCTV फुटेज में महिला के वहां पहुंचने और वीरेन से बातचीत करने की बात सामने आई थी। महिला ने खुद वीरेन को फोन किया था। इसके बाद दोनों सड़क पर करीब तीन मिनट तक बातचीत करते नजर आए थे। इस दौरान महिला ने वीरेन को थप्पड़ मारने की कोशिश भी की थी। पुलिस के लिए अब ये सवाल अहम इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पार्किंग में वीरेन और आरोपी महिला के बीच क्या बातचीत हुई थी? महिला वहां क्यों पहुंची थी? उसके सामने वीरेन और शिल्पा ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला? जहर निगलने के बाद वीरेन की हालत बिगड़ने पर महिला ने उनकी मदद क्यों नहीं की? और तीनों पार्किंग से मंदिर तक कैसे पहुंचे?