Saturday, 28 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने PMO मंत्री जितेंद्र सिंह को भेजा मानहानि नोटिस, 3 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग

INT News27 November 2026 at 09:30 pm

Cockroach Janata Party: सीजेपी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने PMO मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को कानूनी मानहानि नोटिस भेजा है. नोटिस में पाकिस्तानी नेताओं से फंडिंग लेने के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए 3 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है. इसके साथ ही आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की है.

आशुतोष रांका ने अपने कानूनी नोटिस में पाकिस्तानी नेताओं से फंडिंग मिलने संबंधी कथित आरोपों को निराधार और मानहानिकारक बताया है. उन्होंने इस तरह के आरोपों से उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है. इसी को लेकर उन्होंने PMO मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है.

3 नवंबर को बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए थे आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला 3 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित बीजेपी नेता PMO मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है. आशुतोष रांका का आरोप है कि इस दौरान PMO मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सीजेपी नेता आशुतोष रांका को लेकर पाकिस्तानी नेताओं से फंडिंग मिलने संबंधी बयान दिया था. इसी कथित बयान को आधार बनाकर अब कानूनी मानहानि नोटिस भेजा गया है.

3 करोड़ रुपये हर्जाना और सार्वजनिक माफी की मांग

आशुतोष रांका ने नोटिस के जरिए केंद्रीय मंत्री से 3 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग रखी है. उनका आरोप है कि बिना ठोस आधार के इस तरह के आरोप लगाना उनकी सामाजिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाला है.

ये भी पढ़ें: परिसीमन पर विपक्ष में फूट! शरद पवार की पार्टी का ऐलान- समर्थन करेंगे, INDIA ब्लॉक की बैठक में नहीं जाएंगी सुप्रिया सुले